हरियाणा में दो दिन की बारिश से बढ़ी ठिठुरन, एक दिसंबर को फिर बारिश संभव
हरियाणा के विभिन्न हिस्सों में दो दिन हुई बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी के चलते गुरुवार को मैदानी इलाकों में ठिठुरन बढ़ गई। दिन का तापमान सामान्य से सात डिग्री तक नीचे चला गया। बीते 24 घंटे में सबसे अधिक रोहतक में 36 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। गेहूं व सरसों की बिजाई कर चुके किसानों को इस बारिश से फायदा होगा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक हरियाणा में एक दिसंबर को फिर हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं।
चंडीगढ़ मौसम केंद्र के अनुसार बीते 24 घंटे में प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में बारिश होने से करनाल और रोहतक में दिन का तापमान सामान्य से 7-7 डिग्री और हिसार में 5 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। करनाल में अधिकतम तापमान 18.4 डिग्री, जबकि न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस रहा।
मंगलवार रात को मौसम में हुए बदलाव के बाद बुधवार सुबह व रात के अलावा गुरुवार सुबह भी बारिश हुई। दोपहर बाद फिर से बादल छाए गए। दिन भर ठंडी हवाएं भी चलती रहीं। शाम को रोहतक समेत कई जिलों में बारिश हुई। इससे मौसम में ठंडक और बढ़ गई। कृषि वैज्ञानिकों के अनुसार बारिश की वजह से भले ही बिजाई कुछ दिन देरी से होगी, लेकिन गेहूं, सरसों और सब्जियों की फसलों को इससे फायदा पहुंचेगा।

एक दिसंबर को पश्चिमी विक्षोभ के असर से रेवाड़ी, झज्जर आदि जिलों में बारिश की संभावना है, बाकी जिलों में बादल छा सकते हैं। - डॉ. मदन खीचड़, कृषि मौसम वैज्ञानिक, एचएयू
गुरुवार सुबह 8.30 बजे तक बीते 24 घंटे के दौरान हुई बारिश (एमएम में)

- रोहतक- 36.0
- करनाल-15.0
- कुरुक्षेत्र- 12.0
- हिसार- 11.5
- अंबाला- 6.9
- भिवानी- 5.4
- सिरसा- 2.8